वाराणसी
“करियर काउंसलिंग से बेटियां होंगी सशक्त, सही मार्गदर्शन से मिलेगी नई उड़ान” : ममता
“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” मुहिम के तहत करियर काउंसलिंग से बेटियों को किया जागरूक
वाराणसी। नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा श्री राम जानकी शिक्षण संस्थान में छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें विभिन्न रोजगार के अवसरों के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने किया, जबकि संस्था की अध्यक्ष ममता जी ने इसकी शुरुआत करते हुए छात्रों को उनके करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी।
ममता जी ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि सही करियर काउंसलिंग से वे अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से निर्धारित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हर बच्चे की रुचियां अलग होती हैं और उन्हें अपनी रुचि के अनुसार ही करियर चुनना चाहिए, ताकि उनकी निहित प्रतिभा को सही दिशा मिल सके। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को सही मार्गदर्शन देकर उनके लिए एक उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के मोहम्मद अनीस, सूरज पाल, शबाना परवीन और विद्यालय की ओर से माला देवी, नंदलाल, सुमन लता प्रजापति, जयप्रकाश, शकुंतला देवी, अन्नपूर्णा तिवारी समेत कई शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर खुशी पटेल, निधि, शिल्पा, प्रीति, वंदना, रिया, सोनाली, मुस्कान, पूजा, संजना, श्वेता, प्रिया, सीमा, सत्यम, अनुराग, आदित्य, विकास, विशाल सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस तरह के प्रयासों से बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया गया, जिससे वे अपने भविष्य को लेकर जागरूक होकर सही निर्णय ले सकें।
