Connect with us

वायरल

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, कई पंडाल जलकर खाक

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में शनिवार शाम भीषण आग लगने से कई पंडाल जलकर खाक हो गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, और अग्निशमन कर्मियों ने तत्परता से राहत कार्य शुरू किया। पुलिस भी मौके पर मौजूद रही, जबकि आग के कारण पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड में कई पंडालों को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है, जबकि नुकसान के आकलन की प्रक्रिया भी जारी है।

Loading...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सेक्टर 19 के मोरी मार्ग पर स्थित लवकुश महाराज के पंडाल में टेंट उखाड़ने और सामान समेटने का कार्य चल रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी महाकुंभ क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं, जिसमें चार टेंट जल गए थे। इनमें से एक घटना सेक्टर 6 के नागवासुकी क्षेत्र में बिंदु माधव मार्ग पर स्थित पुलिस कैंप में घटी थी, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page