Connect with us

वायरल

ईडी ने जब्त की 1,646 करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े मामले में कड़ा कदम उठाते हुए 1,646 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की है। यह कार्रवाई एक धोखाधड़ी निवेश योजना की जांच के तहत की गई, जिसमें कई निवेशकों को प्रतिभूति निवेश के नाम पर ठगा गया था।

सूत्रों के मुताबिक, इस घोटाले में ‘बिटकनेक्ट ऋण कार्यक्रम’ के माध्यम से गैरपंजीकृत निवेश योजनाओं की पेशकश कर करोड़ों की हेराफेरी की गई। अहमदाबाद स्थित ईडी कार्यालय ने हालिया तलाशी अभियान के दौरान 13.50 लाख रुपये नकद, एक गाड़ी और कई डिजिटल उपकरण जब्त किए।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने कई लेनदेन ‘डार्क वेब’ के जरिए किए, जिससे उनका पता लगाना बेहद मुश्किल हो गया। ईडी ने अपने तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से संदिग्ध क्रिप्टो वॉलेट्स की बारीकी से जांच की और डिजिटल संपत्तियों को एक विशेष वॉलेट में स्थानांतरित कर दिया।

इससे पहले भी एजेंसी ने इस मामले में 489 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। अब तक की यह सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी जब्ती बताई जा रही है, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग के इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की परतें खुल रही हैं। मामले में अमेरिका में वॉन्टेड मुख्य आरोपी समेत कई विदेशी नागरिक जांच के दायरे में हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page