मऊ
मत योजना: मछुआरों के लिए आवेदन शुरू, आखिरी तारीख 15 फरवरी
मऊ। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 23 मात्स्यिकी परियोजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके लिए विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in को 15 फरवरी 2025 तक खोला गया है।
इस योजना के तहत एक नई परियोजना भी शुरू की गई है, जिसमें मछली पकड़ने पर प्रतिबंध या कठिन समय के दौरान पारंपरिक मछुआरों के परिवारों को आजीविका और पोषण से जुड़ी वित्तीय सहायता दी जाएगी।
इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक मछुआरों को पूर्णकालिक सक्रिय मछुआरा होना चाहिए, किसी स्थानीय मछुआरा सहकारी समिति का सदस्य होना आवश्यक है, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) होना चाहिए और उनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभागीय पोर्टल या जनपदीय मत्स्य कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
