Connect with us

वाराणसी

घर से लापता बच्चा पटना पहुंचा, पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के सुजाबाद से दो हफ्ते पहले लापता हुआ 13 वर्षीय आनंद तिवारी उर्फ ऋषभ आखिरकार पटना में मिला। पुलिस ने उसे बालगृह “अपना घर” से बरामद कर बुधवार को परिवार को सौंप दिया, जिससे परिजन और पुलिस ने राहत की सांस ली।

30 जनवरी को सुजाबाद निवासी दयानंद तिवारी का बेटा आनंद किसी बात पर नाराज़ होकर घर छोड़कर चला गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चूंकि हाल ही में सुजाबाद में एक बालिका की हत्या के मामले से पुलिस पहले ही अलर्ट थी, इसलिए थाना प्रभारी राजू सिंह ने सुजाबाद चौकी प्रभारी अश्विनी राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आनंद ट्रेन से बिना टिकट सफर कर रहा था और पटना रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जीआरपी ने उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसके बाद उसे “अपना घर” बालगृह में भेज दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम आनंद के परिजनों को लेकर पटना पहुंची और औपचारिकताओं के बाद उसे अपने साथ लेकर आई।

पूछताछ में आनंद ने बताया कि वह बिना बताए प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए निकल पड़ा था, लेकिन लौटते समय गलती से पटना जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया। वहां भटकते हुए जीआरपी के हाथ लग गया। अब वह वापस अपने माता-पिता के पास आकर बेहद खुश है।

इस अभियान में थाना प्रभारी राजू सिंह, सुजाबाद चौकी प्रभारी अश्विनी राय, पंकज कुमार मिश्रा, शिवम सोनी, कांस्टेबल बृजेश राय और कांस्टेबल गौरव भारती सहित पुलिस टीम के कई सदस्य शामिल रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page