Connect with us

वाराणसी

ट्रक से टकरायी दर्शनार्थियों की क्रूज़र, नौ घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब महाराष्ट्र के लातूर से आए दर्शनार्थियों की क्रूज़र कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में महिला समेत 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए ट्रामा सेंटर भेजा, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, लातूर से दर्जनभर श्रद्धालु प्रयागराज में कुंभ स्नान के बाद काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए निकले थे। भिखीपुर गांव के पास हाईवे पर चालक को झपकी आ गई, जिससे क्रूज़र कार बेकाबू होकर चलती ट्रक के पिछले हिस्से में जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार श्रद्धालु बुरी तरह जख्मी हो गए।

Loading...

घायलों की पहचान दत्ता प्रस्वामी (55), जीवन मैन चट्टे (54), शिव कांता (40), भारत गोरखे (45), लक्ष्मी मड़पती (42), शशिकला (44), शकुंतला (46), कुसुम पुदाले (60) और संजीता (52) के रूप में हुई है। सभी घायल श्रद्धालु लातूर, महाराष्ट्र के निवासी हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page