Connect with us

अपराध

हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में संचालक पर केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

पिता बोले- “हत्या के बाद शव खिड़की से लटकाया”

वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र में स्थित जवाहर नगर एक्सटेंशन कॉलोनी के रामेश्वरम गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय स्नेहा सिंह, जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी, 1 फरवरी की सुबह अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी मिली।

छात्रा के पिता सुनील सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती थी, बल्कि उसकी हत्या कर शव को खिड़की से लटकाया गया। उन्होंने हॉस्टल संचालक रामेश्वरम पांडेय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तहरीर के आधार पर भेलूपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

इसी हॉस्टल में छात्रा ने किया था सुसाइड

घटना की सूचना हॉस्टल संचालक आशुतोष ने पुलिस को दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे की कुंडी टूटी हुई थी, जिसे हॉस्टल मालिक ने खुद तोड़ने की बात कही। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को साजिश के तहत मारा गया है और पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

Advertisement

हॉस्टल के बाहर लगी इसी नेम प्लेट के आधार पर पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है

फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हॉस्टल के बाहर लगे नेम प्लेट के आधार पर रामेश्वरम पांडेय के खिलाफ भेलूपुर थाने में हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि रामेश्वरम पांडेय कौन है, इसके बारे में पुलिस और स्थानीय लोगों को भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि हो सकता है कि छात्रा के हॉस्टल वाली बिल्डिंग के बाहर रामेश्वरम लिखा देख कर उसके पिता ने रामेश्वरम पांडेय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया होगा। पुलिस अब सभी पहलुओं को खंगाल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page