Connect with us

अपराध

कोटवा पुलिस चौकी के पास मिला युवक का अधजला शव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा पुलिस चौकी के पास मंगलवार सुबह एक युवक का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने जब खेत में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच शुरू कर दी, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

Loading...

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी वरुणा जोन सीपी मीणा, एसीपी रोहनिया और थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई, लेकिन कोई भी शव की पहचान नहीं कर पाया। पुलिस ने आसपास के इलाके में पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page