Connect with us

वाराणसी

शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी की एक युवती को इंस्टाग्राम पर शेयर ट्रेडिंग में निवेश का लालच देकर 1.11 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार बना लिया गया। ठगों ने युवती को डबल मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग किश्तों में पैसे ट्रांसफर कराए और फिर ब्लॉक कर दिया।

पीड़िता मुस्कान गुप्ता, निवासी सोयेपुर (थाना लालपुर-पांडेयपुर) ने बताया कि 4 जनवरी को उसे इंस्टाग्राम पर एक मैसेज मिला, जिसमें एक कंपनी में निवेश करने पर अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2000 रुपये ट्रांसफर कराए गए, फिर दो अलग-अलग किश्तों में 35 हजार और 74 हजार रुपये बताये गए अकाउंट में ट्रांसफर कराए गए।

Loading...

लेकिन दो दिन बाद ही उसे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया गया। ठगी का एहसास होने पर 17 जनवरी को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई, जहां से सिर्फ इतना पता चला कि ठग कोलकाता और राजस्थान से ऑपरेट कर रहे थे। जब साइबर क्राइम पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो मुस्कान ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में शिकायत दी, लेकिन वहां से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

आखिरकार, उसने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उनके निर्देश पर थाना लालपुर-पांडेयपुर में आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page