Connect with us

वाराणसी

वीडीए ने होटल सहित पांच अवैध निर्माण किया सील

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को मुगलसराय सहित कई इलाकों में पांच अवैध इमारतों को सील कर दिया। इनमें चंदौली स्थित होटल रिंग्स लग्जरी भी शामिल है, जहां ऊपरी हिस्से का निर्माण सील किया गया।

वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि सिकरौल वार्ड की गौतम विहार कॉलोनी में रहने वाले अतुल कुमार गौतम को पहले ही नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने निर्माण कार्य जारी रखा। इसके बाद प्रशासन ने निर्माण को सील कर पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया। इसी तरह, नगवा के कंदवा इलाके में अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर भी ताला जड़ दिया गया। इसके अलावा, कंचनपुर में अरविंद पटेल और शील नगर कॉलोनी तुलसीपुर में जिज्ञासु सिंह के अवैध निर्माण को भी सील किया गया।

Loading...

वीडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति बनाए गए निर्माणों पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page