Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में 14 फरवरी तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल

Published

on

Loading...
Loading...

महाकुंभ के बाद वाराणसी में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर शहरी क्षेत्र के कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 14 फरवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। जिला अधिकारी एस. राजलिंगम के निर्देशानुसार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने यह आदेश जारी किया, जिसकी प्रति सभी बोर्ड के स्कूलों को भेजी गई है। इस अवधि में कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित होंगी, जबकि विद्यालयों में अन्य प्रशासनिक कार्य पूर्व की भांति संपादित किए जाएंगे।

महाकुंभ के बाद श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या बनी वजह

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि महाकुंभ के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पूर्णिमा स्नान को लेकर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी पहुंच रहे हैं, जिससे शहरी क्षेत्र में भीड़ अधिक हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले खुले स्कूलों को दोबारा 14 फरवरी तक बंद करने का निर्णय लिया है।

ऑनलाइन मोड में संचालित होंगी कक्षाएं

इस दौरान सभी स्कूलों में ऑनलाइन मोड में पढ़ाई जारी रहेगी। यह नियम वाराणसी के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल पूर्व की भांति खुले रहेंगे और नियमित रूप से संचालित होंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page