Connect with us

वाराणसी

करखियांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में पर्यटन स्थल का हुआ भूमिपूजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र के करखियांव ग्राम सभा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में भव्य पर्यटन स्थल के विकास और सौंदर्यीकरण की आधारशिला रखी गई। इस महत्वपूर्ण परियोजना का भूमिपूजन पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। परियोजना के पहले चरण की लागत 18 करोड़ 25 लाख 65 हजार रुपये बताई गई है।

इस अवसर पर विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि करखियांव के शहीदों के सम्मान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक कृति स्थापित की जा रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वतंत्रता के इतने वर्षों बाद भी इन सेनानियों को वह पहचान नहीं मिल सकी, जिसके वे हकदार थे। यह पर्यटन स्थल न केवल करखियांव के गौरवशाली इतिहास को जीवंत करेगा, बल्कि इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी दिलाएगा।

Loading...

भूमिपूजन समारोह में उपजिलाधिकारी पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार विकास पांडेय, उपनिदेशक पर्यटन आर. के. रावत, खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस परियोजना के पूरा होने से करखियांव को एक नई पहचान मिलेगी और यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page