Connect with us

मऊ

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया थाना दोहरीघाट का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

लंबित मामलों पर जल्द कार्रवाई के निर्देश

मऊ। अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने गुरुवार को थाना दोहरीघाट का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की और उन्हें अपडेट रखने के निर्देश दिए। अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक, भूमि विवाद रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना और बंदीगृह बैरिक समेत कई अभिलेखों को देखा गया। लंबित मामलों पर तेजी से कार्रवाई करने पर जोर दिया गया, खासतौर पर गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत दर्ज मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का भी जायजा लिया और वहां तैनात महिला आरक्षी से शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके समाधान के बाद पीड़ितों से फीडबैक लिया जाए। इसके अलावा, थाने में कार्यरत पुलिसकर्मियों को बीट बुक और अन्य दस्तावेजों में सुधार करने की हिदायत दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और उसे स्वच्छ बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह समेत कई उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने गुरुवार को थाना दोहरीघाट का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की और उन्हें अपडेट रखने के निर्देश दिए।

अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक, भूमि विवाद रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना और बंदीगृह बैरिक समेत कई अभिलेखों को देखा गया। लंबित मामलों पर तेजी से कार्रवाई करने पर जोर दिया गया, खासतौर पर गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत दर्ज मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का भी जायजा लिया और वहां तैनात महिला आरक्षी से शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके समाधान के बाद पीड़ितों से फीडबैक लिया जाए।

इसके अलावा, थाने में कार्यरत पुलिसकर्मियों को बीट बुक और अन्य दस्तावेजों में सुधार करने की हिदायत दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और उसे स्वच्छ बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह समेत कई उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page