Connect with us

वाराणसी

पीडब्लूडी इंजीनियर से मारपीट, सरकारी काम रोका, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र में सरकारी सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान पीडब्लूडी के इंजीनियर से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र राय के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आजमगढ़ निवासी इंजीनियर अभिषेक सिंह, जो अजय बिल्डर्स के लिए कार्यरत हैं, उन्होंने बताया कि 4 फरवरी की शाम 6 बजे श्री वैष्णो देवी कॉलोनी के पास रिंग रोड चौड़ीकरण का काम चल रहा था। इस दौरान नरेंद्र राय मौके पर पहुंचे और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए काम रुकवा दिया।

Loading...

इंजीनियर अभिषेक सिंह के अनुसार, जब उन्होंने कारण पूछा तो नरेंद्र राय गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद अभिषेक ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोपी पुलिस के सामने भी धमकी देता रहा।

थाना लालपुर-पांडेयपुर के प्रभारी विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि इंजीनियर की शिकायत पर आरोपी नरेंद्र राय के खिलाफ आईपीसी की धारा 115(2), 352 और 351(2) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page