Connect with us

वाराणसी

आबकारी मंत्री ने की समीक्षा बैठक, अवैध शराब पर सख्ती के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मंगलवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अवैध शराब पर लगाम लगाने और ओवर रेटिंग रोकने के सख्त निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अन्य राज्यों से यूपी में अवैध शराब का प्रवेश न हो।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच करें और दोषी दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनका लाइसेंस निरस्त किया जाए।

राजस्व लक्ष्य समय पर पूरा करने पर जोर
मंत्री ने आबकारी विभाग को तय राजस्व लक्ष्य को समय पर हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिलावट की किसी भी शिकायत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी दुकानों पर पीओएस मशीनों का उपयोग सुनिश्चित करने और मदिरा की बिक्री में 100% स्कैनिंग प्रक्रिया अपनाने का आदेश दिया।

अवैध शराब पर रोक के लिए ठोस कार्यवाही के निर्देश
आबकारी मंत्री ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही। उन्होंने अन्य राज्यों से शराब की तस्करी रोकने के लिए टोल प्लाजा पर सघन रोड चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।

इस बैठक में संयुक्त आबकारी आयुक्त वाराणसी जोन, उप आबकारी आयुक्त वाराणसी प्रभार, मिर्जापुर प्रभार, और दोनों मंडलों के जिला व सहायक आबकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page