Connect with us

वाराणसी

युवक को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा

Published

on

Loading...
Loading...

अंगूठी और 33 हजार रुपये लेकर आरोपी फरार

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को नशीला पदार्थ मिलाकर लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित गाजीपुर जिले के जंगीपुर के रहने वाले राजीव कुमार पांडेय हैं, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राजीव पांडेय ने बताया कि वह 10 जनवरी को अपने घर से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। गाजीपुर के जंगीपुर मोड़ पर एक स्विफ्ट डिजायर कार (UP-81 BC-8129) सवार दो लोगों ने उन्हें वाराणसी छोड़ने का वादा करके अपनी कार में बैठा लिया।

गाजीपुर सीमा पार करते ही कार चालक ने कैथी टोल प्लाजा का टैक्स बचाने के लिए भंदहां हवाई पट्टी के रास्ते वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर कार बढ़ा दी। हाईवे पर गुटका खाने के बहाने कार रुकवाई और वापस आकर दो ग्लास चाय लेकर आया। एक चाय अपने साथी को दी और दूसरी राजीव पांडेय को।

चाय पीते ही राजीव बेहोश हो गए। होश आने पर उन्होंने खुद को वाराणसी के नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र में पाया। पुलिस ने उन्हें बताया कि वह बनकट गांव के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पाए गए थे। होश में आने पर राजीव ने पाया कि उनकी सोने की अंगूठी, जेब में रखे 5,000 रुपये और झोले में रखे 28,000 रुपये गायब थे।

राजीव की शिकायत पर चौबेपुर थाने में कार सवार दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 123 और 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हाईवे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय हो सकता है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page