Connect with us

वाराणसी

बीएचयू में छात्र से मारपीट कर गिटार छीना, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बीएचयू (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) परिसर में एक छात्र के साथ मारपीट और गिटार छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र नवीन दुबे ने आरोप लगाया है कि जब वह भारतेंदु हॉस्टल के पास से गुजर रहा था, तभी तीन युवकों ने उसे रोका और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।

गिटार छीनने के बाद धमकी दी
पीड़ित छात्र ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी न केवल उसका गिटार छीन ले गए, बल्कि उसे किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। नवीन के अनुसार, घटना के समय प्राक्टोरियल बोर्ड का कोई भी सदस्य मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे वह असहाय हो गया।

तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि नवीन की तहरीर के आधार पर सूरज सिंह, राजेंद्र प्रसाद और आदित्य नारायण तिवारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304(2), 115(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा, कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। नवीन का दावा है कि आरोपी छात्र एलबीएस हॉस्टल में रहते हैं।

पुलिस का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित छात्र ने यह भी मांग की है कि उसका गिटार सुरक्षित रूप से वापस दिलाया जाए।

बीएचयू प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
इस घटना के बाद बीएचयू प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों। इस घटना ने विश्वविद्यालय के छात्रों में आक्रोश पैदा कर दिया है। छात्र संगठनों ने बीएचयू प्रशासन और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page