Connect with us

चन्दौली

तेंदुई क्रय केंद्र पर लटका ताला, सचिव की लापरवाही से किसान परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (जयदेश)। जनपद के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समिति तेंदुई के नाम से संचालित मनिहरा स्थित धान क्रय केंद्र पर सोमवार को किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह से धान बेचने के लिए पहुंचे किसान दोपहर 12 बजे तक इंतजार करते रहे, लेकिन क्रय केंद्र का ताला बंद ही मिला।

सचिव की लापरवाही से किसान परेशान

किसानों ने आरोप लगाया कि सचिव की लापरवाही और मनमानी के चलते उन्हें बार-बार दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। किसानों ने बताया कि सचिव न तो समय पर क्रय केंद्र पहुंचते हैं और न ही खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करते हैं। किसान बिक्रमा राय ने कहा, “हम सुबह 10 बजे से यहां खड़े हैं, लेकिन सचिव अभी तक नहीं आए। उनके इस रवैये से हमारी फसल बेचने में मुश्किल हो रही है।”

धान खरीद में घालमेल के आरोप

किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्र पर बिचौलियों का बोलबाला है। सचिव किसानों को पेमेंट फंसने का भय दिखाकर उनकी उपज खरीदने से कतराते हैं और बिचौलियों के माध्यम से धान खरीदने में अनियमितता बरतते हैं। किसानों ने यह भी कहा कि सचिव शासन के नियमों की अनदेखी कर अपनी मनमानी कर रहे हैं।

Advertisement

किसानों ने सचिव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उच्चाधिकारियों से इसकी जांच कराने और कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस संबंध में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कहा, “किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।”


Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page