Connect with us

गाजीपुर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर और बस की टक्कर में तीन घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 299 चैनेज पर, मरदह थाना क्षेत्र के डोंडसर गांव के पास, घने कोहरे के कारण एक ट्रेलर और दिल्ली से पटना जा रही पैसेंजर बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद पुलिस और यूपीडा की बचाव टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और उन्हें मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के कश्मीरी गेट से पटना जा रही बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे। घना कोहरा होने के कारण यह दुर्घटना घटी। बस के केबिन में बैठे यात्रियों, सूरज पासवान और दीपक पासवान ने बताया कि इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Loading...

मरदह थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वे फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवा रहे हैं। पुलिस और बचाव दल घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page