Connect with us

गाजीपुर

गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। दावतें इस्लामी इंडिया गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने इस ठिठुरती ठंड में गरीब, मजदूर और बेसहारा लोगों के बीच कंबल वितरित कर उनकी मदद की। संगठन के सदस्य स्टेशन, अस्पताल और सड़कों के किनारे सो रहे जरूरतमंदों तक पहुंचे और उन्हें कंबल भेंट किए।

कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस पुनीत कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। फाउंडेशन के इन नेक कार्यों की बदौलत उनकी समाजसेवा की मिसाल दी जा रही है।

Loading...

इस मौके पर संगठन के कई प्रमुख सदस्य शामिल हुए, जिनमें हैदर अत्तारी, अफजल अत्तारी, अब्दुल वाजिद अत्तारी, आज़म, बादशाह नूरी, शालू अत्तारी, निज़ामुद्दीन और अरशद मुख्य रूप से मौजूद रहे।

गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद तबके की मदद करना और उन्हें बेहतर जीवन प्रदान करना है। संस्था के सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page