Connect with us

अपराध

महिला की सिर कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

हमलावरों ने पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर किया हमला

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब अहरक नहर पुलिया के पास एक महिला का शव बरामद हुआ। शव बुरी हालत में था और महिला के सिर व चेहरे को पत्थर से कूच दिया गया था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह खेत की ओर जाते समय एक युवक ने पुलिया के नीचे शव देखा। आसपास खून बिखरा हुआ था। युवक ने तुरंत गांव वालों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाया सबूत

एडीसीपी आकाश पटेल के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। महिला पुलिसकर्मियों ने शव की तलाशी ली, लेकिन पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। उसके शरीर पर कोई जेवरात नहीं थे, जिससे लूटपाट की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Advertisement


एडीसीपी ममता रानी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। महिला की पहचान के लिए उसके फोटो को सोशल मीडिया और आसपास के गांवों में भेजा गया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

इस घटना से पूरे इलाके में भय का माहौल है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला कौन थी ? उसकी हत्या क्यों और किसने की ? फिलहाल हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में जानकारी हो तो तुरंत संपर्क करें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page