Connect with us

अपराध

कारोबारी के बेटे ने खुद रची अपहरण की साजिश

Published

on

Loading...
Loading...

पिता को खुद भेजा 30 लाख की फिरौती का मैसेज

वाराणसी। शहर के जैतपुरा इलाके में सीमेंट कारोबारी के बेटे अमन जायसवाल (25) ने खुद के अपहरण की साजिश रचकर पिता से 30 लाख की फिरौती मांगी। बुधवार रात हुए इस मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर युवक को गुरुग्राम से बरामद कर लिया।

शेयर मार्केट में घाटे से परेशान था अमन
अमन, जो 12वीं तक पढ़ा है और पिता के कारोबार में हाथ बंटाता था उसने शेयर मार्केट में 25-30 लाख रुपये का नुकसान सहा। इस घाटे को लेकर पिता की डांट के बाद उसने साजिश रची। अमन बुधवार शाम घर से बिना बताए निकल गया और अपना फोन बंद कर लिया। देर रात परिजनों ने उसे खोजने की कोशिश की लेकिन फोन बंद था। अगले दिन सुबह अमन के पिता सतीश जायसवाल के व्हाट्सऐप पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया:

“तुम्हारे बेटे का अपहरण कर लिया है। 30 लाख रुपये तैयार रखो, नहीं तो बेटे को जान से मार देंगे।” इस मैसेज से घबराए पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा और टीम ने लोकेशन ट्रेसिंग शुरू की। पहले लोकेशन नोएडा मिली और फिर गुरुग्राम। पुलिस ने गुरुग्राम में अमन के दोस्त के फ्लैट पर छापा मारा और उसे वहीं से बरामद किया। दोस्त को इस साजिश की कोई जानकारी नहीं थी।

Advertisement

पूछताछ में अमन ने स्वीकार किया कि उसने शेयर मार्केट में नुकसान की भरपाई के लिए यह नाटक रचा। एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि यह अपहरण का मामला नहीं था। युवक मानसिक दबाव में था और गलत कदम उठा बैठा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page