Connect with us

गाजीपुर

ज्योति फाउंडेशन के अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी को गायत्री परिवार ने किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। “काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए, हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए, जिंदगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाए”—कुछ इस प्रकार के प्रेरणादायक शब्दों के साथ गायत्री परिवार ने सात जनवरी की शाम को ज्योति फाउंडेशन के अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी को उनके सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।

सर्वेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में ज्योति फाउंडेशन ने समाज हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। महज कुछ दिनों में फाउंडेशन ने न केवल गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी, बल्कि उनके बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ठंड के मौसम में असहाय और गरीब लोगों के बीच सैकड़ों कंबलों का वितरण और स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग करने जैसी कई सराहनीय पहल की गई हैं।

Loading...

सर्वेश त्रिपाठी और उनके टीम के निःस्वार्थ कार्यों की पूरे समाज में सराहना हो रही है। गायत्री परिवार ने इनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए उनसे भविष्य में भी ऐसे ही कार्य करते रहने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष अजय दुबे भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page