Connect with us

गाजीपुर

जमानिया में “नेकी की दीवार” कार्यक्रम का शुभारंभ, गरीबों में नि:शुल्क कपड़े वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर)। कस्बा तहसील गेट के सामने रामलीला मैदान में गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के तत्वावधान में तीन दिवसीय “नेकी की दीवार” कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में गरीब और असहाय लोगों को नि:शुल्क गर्म कपड़े उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार राम नारायण वर्मा और कोतवाली प्रभारी अशेष नाथ सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़े पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्य अतिथि राम कृष्ण तिवारी ने कहा, “समाज के हर वर्ग को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। ‘नेकी की दीवार’ एक ऐसा मंच है, जहां जरूरतमंदों को सम्मानजनक तरीके से सहायता प्राप्त होती है।” तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “सर्दी के इस मौसम में गरीबों के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय कार्य है।”

जरूरतमंदों के लिए मदद का मंच
क्षत्रिय महासभा युवा के जिला अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि “नेकी की दीवार” एक ऐसा मंच है, जहां कोई भी व्यक्ति जरूरतमंदों की सहायता के लिए वस्त्र, जूते-चप्पल और अन्य जरूरी सामान दान कर सकता है। उन्होंने असहाय लोगों से अपील की कि वे अपनी जरूरत का सामान लेने के लिए नेकी की दीवार का रुख करें।

समाजसेवियों की भागीदारी
इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद मौर्या, ब्लॉक अध्यक्ष विनय सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह गोलू, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, विराज सिंह, बलवीर सिंह, नारायण दास और अरुण सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने युवाओं से इस प्रकार के सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दिखाई, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page