Connect with us

जौनपुर

केराकत तहसील ने फिर लहराया परचम, आईजीआरएस निस्तारण में पांचवीं बार प्रदेश में अव्वल

Published

on

Loading...
Loading...

केराकत (जौनपुर)। आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम) के मामलों के निस्तारण में केराकत तहसील ने लगातार पांचवीं बार प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर अपनी दक्षता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। यह सफलता तहसील प्रशासन की मेहनत और ईमानदार कार्यशैली का परिणाम है।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी साई सीलम तेजा और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अछैबर चौहान ने तहसील के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एसडीएम सुनील कुमार भारती को बधाई दी और उनकी पीठ थपथपाई।

एसडीएम सुनील कुमार भारती ने इस सफलता का श्रेय अपने मातहत तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार हुसैन अहमद, अमित कुमार सरोज, प्रमोद कुमार यादव, सभी लेखपालों और भू-राजस्व निरीक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि इन सभी ने ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया, जिसका परिणाम है कि केराकत तहसील ने प्रदेश में लगातार पांचवीं बार शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

एसडीएम श्री भारती ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह से कार्य करते रहने की अपील की। इस सफलता पर तहसील कार्यालय में उत्साह का माहौल है और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page