Connect with us

जौनपुर

दबंगों ने रास्ते पर किया कब्जा, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर (तेजीबाजार)। गौराखुर्द गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र से मुलाकात कर रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत की। उन्होंने दबंगों पर गांव के मुख्य मार्ग से जुड़े एकमात्र रास्ते को बाधित करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।

रोजाना 200 लोगों का आना-जाना प्रभावित

ग्रामीण प्रेमलाल गौतम ने बताया कि उनके घर से मुख्य सड़क और अंबेडकर पार्क तक जाने वाला रास्ता बंजर भूमि (गाटा संख्या 281/0.0733 हेक्टेयर) से होकर गुजरता है। यह रास्ता गांव के लगभग 200 लोगों के दैनिक आवागमन का साधन है। लेकिन ठाकुर पक्ष के कुछ दबंगों ने इस बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है।

पैदल चलना भी हुआ मुश्किल, डीएम ने दिया जांच का आश्वासन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दबंगों ने रास्ते को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे वहां से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों को बाजार और अन्य जगहों तक पहुंचने में भारी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने इस मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने तहसील प्रशासन से रिपोर्ट मंगवाने और मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Advertisement

बंजर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि यह बंजर भूमि ही उनका एकमात्र आवागमन का साधन है। यदि इसे बाधित किया गया तो पूरे गांव की जीवनशैली प्रभावित हो जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page