Connect with us

जौनपुर

ट्रक की टक्कर से कार और मैजिक की भिड़ंत, चालक फरार

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर ( जयदेश)। जलालपुर थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गेट के पास गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने चलती कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, विवेक राजपूत, अपनी निजी कार से बाबतपुर एयरपोर्ट से जौनपुर की ओर जा रहे थे। बीबनमऊ गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी एक मैजिक से जा टकराई।

Loading...

सड़क किनारे खड़ी मैजिक में मौजूद चालक संतोष कुमार गुप्ता और खलासी रमेश कुमार विश्वकर्मा साइन बोर्ड लादकर खोजवा से गौराबादशाहपुर जा रहे थे। हादसे में दोनों बाल-बाल बच गए। कार और मैजिक को हालांकि मामूली नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने जलालपुर थाने को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार और मैजिक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page