Connect with us

अपराध

लखनऊः ड्यूटी के दौरान सिपाही ने खुद को मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर में मौत

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में स्थित सीआरपीएफ की 93 बटालियन में तैनात एक सिपाही ने ड्यूटी के दौरान खुद को सरकारी राइफल से गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही सिपाही को तत्काल ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक सिपाही की पहचान उपेंद्र कुमार सिंह (36) के रूप में हुई है, जो बिहार के छपरा जिले का निवासी था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सिपाही ने सुबह के समय अपनी ड्यूटी के दौरान यह कदम उठाया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, और इस मामले की जांच जारी है।

Loading...

पुलिस और सीआरपीएफ प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि घटना के असल कारणों का पता लगाया जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page