Connect with us

अपराध

लापता दंपती के हत्या की पुष्टि, आरोपी की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी 

Published

on

Loading...
Loading...

शवों की तलाश के लिए छह टीमें तैनात

जौनपुर। मलूकपुर गांव में सिंचाई के लिए निकले दंपती की हत्या की पुष्टि होने के बाद भी पुलिस अब तक शव बरामद करने में नाकाम रही है। घटना के चार दिन बाद भी शारदा सहायक नहर से शव नहीं मिलने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

हत्या की पुष्टि, साक्ष्य मिटाने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, रामचरित्र गौतम (58) और उनकी पत्नी किस्मती देवी (56) रविवार सुबह खेत की सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान पड़ोसी काश्तकार और पूर्व प्रधान कमलेश सिंह द्वारा खेतों की सुरक्षा के लिए लगाई गई करंट प्रवाहित बाड़ की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। पूछताछ में कमलेश सिंह ने कबूल किया कि साक्ष्य छिपाने के लिए दंपती के शवों को वाहन से शारदा सहायक नहर में फेंक दिया गया।

शवों की तलाश के लिए छह टीमें तैनात
पुलिस ने शवों की बरामदगी के लिए अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को करीब 50 लोग और गोताखोर नहर में तलाश में जुटे रहे। अब तक दंपती की साइकिल, फावड़ा और चप्पल खेत में बरामद हुए हैं, लेकिन शवों का कोई सुराग नहीं मिला है।

आरोपी की रिमांड की मांग
सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मुख्य आरोपी कमलेश सिंह की पांच दिन की पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है। रिमांड के दौरान यह जानने की कोशिश की जाएगी कि यदि शव नहर में नहीं मिले, तो उन्हें किसी अन्य स्थान पर तो नहीं छिपाया गया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस की छह टीमें मामले की जांच में जुटी हैं और जल्द ही शवों को बरामद करने का दावा किया गया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page