Connect with us

वायरल

सिंगरौली: सेप्टिक टैंक में फेंकी गई चार लाश बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बाडोखर गांव में शनिवार शाम एक सेप्टिक टैंक से चार शव बरामद किए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह सेप्टिक टैंक हरि प्रसाद प्रजापति नामक व्यक्ति के घर के पीछे मौजूद है।

स्थानीय लोगों ने दुर्गंध आने पर उस जगह का पता लगाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि शव निकालने में कठिनाई होने के कारण जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है और सेप्टिक टैंक के पास एक गड्ढा खोदा गया। शवों की पहचान अभी तक पूरी तरह नहीं हो पाई है लेकिन शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि ये शव मकान मालिक के परिवार के ही हो सकते हैं।

Loading...

पड़ोसियों ने बताया कि एक शव मकान मालिक के बेटे सुरेश प्रजापति का हो सकता है जो 1 जनवरी के बाद से दिखाई नहीं दिया।मकान के बाहर कार पार्किंग में खड़ी है और चाबी भी अंदर ही मौजूद है। यह घटना हत्या है या हादसा इसकी जांच जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page