Connect with us

गाजीपुर

एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपाल संघ का प्रदर्शन, तहसील दिवस का बहिष्कार

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को तहसील परिसर में एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र के सभी लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार करते हुए संघ अध्यक्ष राहुल मौर्य के नेतृत्व में धरना दिया।

मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
लेखपाल संघ के अध्यक्ष राहुल मौर्य ने आरोप लगाया कि एंटी करप्शन टीम द्वारा साजिशन लेखपालों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साधारण शिकायतों के आधार पर टीम द्वारा जबरन कार्रवाई की जा रही है, जो अस्वीकार्य है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार देवेंद्र यादव को सौंपा गया।

संघ ने रखी अपनी बात
धरना प्रदर्शन के दौरान संघ ने बताया कि लेखपाल राजस्व विभाग का फील्ड कर्मचारी है, जो सीधे जनता से जुड़ा होता है। भूमि विवादों के निस्तारण या अन्य मामलों में किसी एक पक्ष का असंतुष्ट होना स्वाभाविक है। लेकिन कुछ असंतुष्ट लोग लेखपालों को राजनीतिक साजिश में फंसाने और एंटी करप्शन टीम के माध्यम से गलत तरीके से गिरफ्तार कराने का प्रयास कर रहे हैं।

झूठे मामलों में गिरफ्तारी का आरोप
संघ ने यह भी कहा कि साजिशकर्ताओं द्वारा रिश्वत के झूठे आरोप लगाकर बिना किसी पुख्ता सबूत के लेखपालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इससे राजस्व कार्य बाधित हो रहा है और कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा हो रहा है।


धरने में तहसील मंत्री परमानंद मौर्य, लेखपाल आनंद, अजित, प्रियंका समेत तहसील क्षेत्र के सभी लेखपाल मौजूद रहे। संघ ने चेतावनी दी कि यदि यह प्रवृत्ति नहीं रुकी, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page