Connect with us

चन्दौली

कन्दवा में ‘आपरेशन मजनू’ के तहत मनचले गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। चंदौली जिले में “आपरेशन मजनू” के तहत मनचले लड़कों पर नजर रखी जा रही है। इस अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम के नेतृत्व में कन्दवा थाना की एंटीरोमियों टीम द्वारा दिनांक 02.01.2025 को क्षेत्र में गश्त के दौरान एक अभियुक्त अनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया।

अनीश कुमार जो ग्राम जलालपुर का निवासी है और 23 वर्ष का है, कालेज में जाने वाली लड़कियों को देखकर गंदे इशारे और अश्लील गाने गा रहा था। इसके बाद उसे कन्दवा थाना में मु0अ0सं0 01/2025 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Loading...

गिरफ्तारी के समय टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम, उ0नि0 राजेश कुमार सिंह, म0का0 रुबी सिंह और का0 अक्षय प्रसाद शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page