Connect with us

गाजीपुर

नहर बनी खेल का मैदान, किसान पानी के लिए परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

दिलदारनगर (गाजीपुर)। फुल्ली गांव के पास चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल की नहर में पानी न होने के कारण बच्चों ने इसे खेल का मैदान बना लिया है। सूखी नहर में क्रिकेट खेलते बच्चों का दृश्य क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को और उजागर कर रहा है। दिलदारनगर, फुल्ली, उसिया, भदौरा, करवनिया और सीमावर्ती गांवों के लगभग 95% किसानों ने गेहूं की बुवाई कर दी है, लेकिन नहर में पानी न आने से उनकी चिंता बढ़ गई है। समय पर सिंचाई न होने से उनकी फसलें खतरे में हैं।

सिंचाई के अभाव से फसलें प्रभावित

Loading...

किसानों का कहना है कि चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल के जमानिया चक्काबंध से नहर में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके चलते नहर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाता, जिससे खेतों की सिंचाई बाधित हो रही है।एक किसान ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि, “जब जरूरत होती है, तब नहर सूखी रहती है और जब पानी आता है, तो वह नहर टूटने से बर्बाद हो जाता है।”

चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल के एक्सईएन राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने बताया कि नहर में जमी सिल्ट की सफाई के कारण 17 दिसंबर तक पानी नहीं छोड़ा जा सका। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि टेल तक पानी पहुंच सके। क्षेत्र के किसान प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि नहर परियोजना को पूरी क्षमता से चलाया जाए और समय पर पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, नहर टूटने की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि उनकी फसलों को बचाया जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page