वाराणसी
नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी
दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज
वाराणसी। जिले के कैंट थाने में रमचंदीपुर निवासी दो सगे भाई, सच्चिदानंद सिंह और रोहित सिंह पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
लल्लापुरा फातमान निवासी सद्दाम खान ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात दोनों भाइयों से हुई थी। उन्होंने जिला अस्पताल में अपनी तगड़ी सेटिंग का दावा करते हुए उसे कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। दोनों ने उसे बताया कि वह एक सप्ताह में नौकरी जॉइन कर लेगा। सद्दाम उनकी बातों में आ गया और ऑनलाइन 45,000 रुपये और नकद 55,000 रुपये दोनों को दे दिए।
जब एक सप्ताह बाद वह नौकरी के बारे में पूछताछ करने अस्पताल पहुंचा, तो पाया कि जो जॉइनिंग लेटर उसे दिया गया था वह फर्जी था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
