Connect with us

चन्दौली

मझवार स्टेशन पर हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस का ठहराव बहाल, क्षेत्रवासियों में खुशी

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। मझवार स्टेशन पर हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस के ठहराव की बहाली से क्षेत्र की जनता में उत्साह है। कोरोना काल के दौरान बंद हुए इस ठहराव को फिर से शुरू करने का श्रेय राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के प्रयासों को जाता है। उन्होंने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इसे बहाल करने की मांग की थी जिसे रेलमंत्री ने स्वीकृति दी।इस निर्णय से मझवार क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और आवागमन में आसानी होगी।

स्थानीय लोगों ने सांसद दर्शना सिंह का आभार जताया है और उनके प्रयासों को सराहा है। ठहराव की बहाली से क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा जिससे स्थानीय विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

Loading...

सांसद ने चंदौली संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से रेलमंत्री को धन्यवाद दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल सेवाओं के और बेहतर होने की उम्मीद जताई। जनता ने इस कदम के लिए दर्शना सिंह को बधाई दी और उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page