वाराणसी
सड़क हादसे में मृत दो बुनकरों के परिजनों से विधायक पुत्री अदिति सिंह पटेल ने की मुलाकात
मिर्जामुराद (वाराणसी)। मोहनसराय के बैरवन गांव स्थित हाइवे पर बीते रविवार को बेनीपुर (मिर्जामुराद) गांव निवासी रिंकू गुप्ता (42) और चंद्रबली पटेल (43) की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई थी, जब वे बाइक सवार थे। जबकि बाइक के पीछे बैठे लालचंद पटेल (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।
शनिवार की शाम, सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल “नीलू” की पुत्री अदिति सिंह पटेल ने मृतकों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। अदिति सिंह ने घायल लालचंद पटेल के परिवार से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर छाई हुई है। इस मौके पर विधायक सेवापुरी द्वारा भेजे गए प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से अदिति सिंह, रामविलास पटेल, सुभाष पटेल, लाल बहादुर पटेल, स्वतंत्र कुमार सिंह, किशोरी सेठ, गौरव पटेल, मोनू राजभर सहित कई लोग मौजूद रहे।
