वाराणसी
महंत सियाराम दास पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Loading...
Loading...
वाराणसी। अस्सी स्थित पुराना गुदड़ दास के अखाड़ा राघव मंदिर के महंत सियाराम दास के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर भेलूपुर थाने में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का मामला दर्ज किया गया है। गाजीपुर जिले के सिखड़ी दुल्हपुर निवासी पारसनाथ राय की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया।
Loading...
शिकायतकर्ता पारसनाथ राय ने आरोप लगाया है कि मंदिर के तत्कालीन महंत रामानंद दास ने 1997 में उन्हें अध्यक्ष नामित कर एक डीड रजिस्टर्ड कराई थी, जिससे मंदिर ट्रस्ट का किसी अन्य व्यक्ति से कोई सरोकार नहीं है। लेकिन वर्तमान महंत सियाराम दास पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
Continue Reading
