Connect with us

वाराणसी

बिजली बकायेदारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना आज से

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बिजली बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए आज (15 दिसंबर) से एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की शुरुआत हो रही है। यह योजना 31 जनवरी 2025 तक कुल 47 दिनों तक चलेगी। इसके तहत उपभोक्ताओं को उनके विलंबित भुगतान अधिभार (सरचार्ज) में छूट दी जाएगी। योजना तीन चरणों में लागू होगी।

योजना के चरण

  1. पहला चरण: 15 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024
  2. दूसरा चरण: 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025
  3. तीसरा चरण: 16 जनवरी से 31 जनवरी 2025

उपभोक्ताओं को लाभ
योजना में सभी श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को सरचार्ज पर छूट और बकाया भुगतान के लिए किश्तों में भुगतान का विकल्प दिया जाएगा। एक किलोवाट भार तक के घरेलू उपभोक्ताओं को योजना के पहले चरण में बकाया बिल का एकमुश्त भुगतान करने पर 100% सरचार्ज माफी मिलेगी।

पंजीकरण और भुगतान नियम

उपभोक्ताओं को 30 सितंबर 2024 तक के मूल बकाये का 30% राशि पंजीकरण के समय जमा करना होगा।

किसानों के निजी नलकूप पर 31 मार्च 2023 तक के बकाये बिलों के विलंबित भुगतान अधिभार में छूट दी जाएगी।

Advertisement

पंजीकरण प्रक्रिया 7 मार्च 2024 से शुरू हुई थी और अब भी जारी है।

यह योजना उपभोक्ताओं के लिए बकाया भुगतान निपटाने का एक सुनहरा अवसर है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर पंजीकरण कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page