Connect with us

वाराणसी

कबाड़ मंडी में मनबढ़ युवकों ने मालवाहक चालक से की मारपीट

Published

on

Loading...
Loading...

तीन लाख की फिरौती मांगी

वाराणसी। मलदहिया की कबाड़ मंडी में बीती रात बुलेट सवार तीन युवकों ने मालवाहक वाहन चालक से मारपीट कर 3 लाख रुपये की मांग की। चालक ने आरोप लगाया है कि युवकों ने पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में चेतगंज थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Loading...

कानपुर के ककवन निवासी विनीत कुमार तिवारी ने बताया कि वह मालवाहक वाहन लेकर कबाड़ मंडी, मलदहिया पहुंचा था। इसी दौरान तीन बुलेट सवार युवक आए और गाड़ी रोककर उससे मारपीट करने लगे। चालक का कहना है कि युवकों ने उसे धमकी दी, “तीन लाख रुपये दो या अपने मालिक से मंगवाओ, नहीं तो जान से मार देंगे।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page