Connect with us

वाराणसी

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, अभिभावकों से बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील

Published

on

Loading...
Loading...

पहले दिन 2,65,066 बच्चों ने ली पोलियो रोधी दवा

जिन बच्चों तक बूथ तक पहुंचने का अवसर नहीं मिलेगा उन्हें 9 दिसंबर से घर-घर जाकर पोलियो की खुराक दी जाएगी। अगर फिर भी कोई बच्चा दवा पीने से वंचित रह जाता है, तो 16 दिसंबर को पुनः पोलियो खुराक दी जाएगी

वाराणसी में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। इस अभियान का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद मेमोरियल चिकित्सालय (एसवीएम), भेलूपुर परिसर में बनाए गए बूथ पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया।

इस अवसर पर विधायक श्रीवास्तव ने कहा, “हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान अभी भी पोलियो मुक्त नहीं हो पाए हैं, जिससे हमारे देश में पोलियो मुक्त होने के बावजूद यहां पोलियो रोधी दवाएं पिलानी जा रही हैं। आप सभी अभिभावक अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलवाएं ताकि जनपद को पोलियो मुक्त रखा जा सके।”

Advertisement

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन जनपद में कुल 2,65,066 बच्चों ने पोलियो की खुराक ली। उन्होंने कहा कि छह दिन तक चलने वाले इस अभियान के तहत कुल 5,68,511 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके अलावा घर-घर भ्रमण के लिए 1265 टीमें गठित की गई हैं, साथ ही 36 ट्रांजिट टीमें भी बनाई गई हैं।

डॉ. संदीप चौधरी ने यह भी बताया कि जिन बच्चों तक बूथ तक पहुंचने का अवसर नहीं मिलेगा उन्हें 9 दिसंबर से घर-घर जाकर पोलियो की खुराक दी जाएगी। अगर फिर भी कोई बच्चा दवा पीने से वंचित रह जाता है, तो 16 दिसंबर को पुनः पोलियो खुराक दी जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने में लापरवाही न करें।

इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. ए.के. मौर्या, अधीक्षक एसवीएम भेलूपुर डॉ. क्षितिज तिवारी, डब्ल्यूएचओ की एसएमओ डॉ. चेल्सी, यूनिसेफ के डीएमसी डॉ. शाहिद, यूएनडीपी की वीसीसीएम रीना वर्मा और अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page