Connect with us

पूर्वांचल

गाजीपुर में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

ऋण जमानुपात बढ़ाने पर हुई चर्चा

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जुलाई-सितम्बर 2024 तिमाही की डीसीसी/डीएलआरसी तथा विशेष जिला सलाहकार उपसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सितम्बर 2024 तक की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें ऋण जमानुपात, वित्तीय समावेशन और जिले में संचालित सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Loading...

जिलाधिकारी ने ऋण जमानुपात में अपेक्षित वृद्धि न होने पर असंतोष व्यक्त किया और बैंकों को ऋण प्रवाह बढ़ाने के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने दिसम्बर महीने में विशेष जिला सलाहकार उपसमिति की बैठक बुलाने का आदेश दिया, जिसमें ऋण जमानुपात बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के सभी जनधन खाताधारकों को रूपे कार्ड से आच्छादित किया जाए। बैठक में जिले के एनपीए की अद्यतन स्थिति पर भी चर्चा की गई। अग्रणी जिला प्रबन्धक ने यह आश्वासन दिया कि सभी बैंकर्स मिलकर विभिन्न योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करेंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अग्रणी जिला प्रबन्धक पीयूष सिंह परमार, सहायक महाप्रबन्धक आरबीआई जे एस कालरा, डीडीएम नाबार्ड शुशील कुमार, सभी बैंक समन्वयक और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page