Connect with us

पूर्वांचल

जरूरतमंदों के बीच हुआ नि:शुल्क भोजन वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन की सराहनीय पहल

गाजीपुर। यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर द्वारा मंगलवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क भोजन वितरण का आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत प्रदान करना और समाज में सहानुभूति का संदेश देना था।

Loading...

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों और सहयोगी किशोर यादव ने आर्थिक और शारीरिक सहयोग देकर सुनिश्चित किया कि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक भोजन पहुंच सके। कार्यक्रम में समाजसेवियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा, “हमारा उद्देश्य समाज के हर भूखे व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहेंगे, ताकि कोई भी भूखा न सोए।” इस पहल को क्षेत्र में व्यापक सराहना मिली।

कार्यक्रम में उपेंद्र यादव, आशीष गुप्ता, विश्वबंधु कमांडर, नीरज यादव, घनश्याम सिंह, जेपी चंद्रा, गुड्डू सिंह यादव, प्रवीण कुमार यादव, रामआशीष यादव, वीरेंद्र यादव, गुलाब यादव, राजाराम यादव, मनोज कुमार यादव, चंदन कुमार गुप्ता, सूरज यादव, राजकुमार सिंह यादव, अनिल सिंह, बृजेश और मनोज सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page