Connect with us

वाराणसी

कैंट रेलवे स्टेशन पर फिर शॉर्ट सर्किट, आग की बड़ी घटना टली

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग में रविवार शाम एक बार फिर शॉर्ट सर्किट हुआ। शुक्रवार रात जिस जगह पर पहली बार बाइक जली थी 35 घंटे बाद वहीं शॉर्ट सर्किट हुआ। इस बार चाइल्ड लाइन के पीछे प्लेटफॉर्म नंबर एक की तरफ धुआं फैल गया जिससे कामायनी एक्सप्रेस के यात्रियों में डर का माहौल बन गया।

पार्सल की पेटियां आनन-फानन में हटा दी गईं और बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई। सौभाग्य से चिंगारी पार्सल पर नहीं गिरी वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

घटना के बाद रेलकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला। शाम 4:30 बजे बिजली सप्लाई चालू होते ही उसी जगह पर फिर से तेज आवाज के साथ स्पार्क हुआ।

रेलकर्मियों ने बताया कि वाहन पार्किंग में केबल सही ढंग से नहीं रखी गई थी जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ। घटना के बाद रेलवे के उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण किया और तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया। इस घटना ने फायर सेफ्टी की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए।

सिगरा पुलिस मामले की जांच कर रही है और रेलवे को आग से बचाव के बेहतर इंतजाम करने के लिए पत्र लिखेगी। वहीं, रेल प्रशासन ने भी इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाने की बात कही है।

Advertisement

कर्मचारियों में नाराजगी है कि नियमित निरीक्षण के बावजूद आग से बचाव के उपकरणों और व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दिया गया। हेल्प डेस्क पर 65 रेल कर्मियों ने अपने नाम, पते और वाहन नंबर दर्ज कराए।

जिनके वाहन सुरक्षित थे उन्हें ले जाने की अनुमति दी गई। घटना के बाद 203 वाहन नष्ट हो गए और अब फायर सेफ्टी पर काम तेज करने का दावा किया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page