Connect with us

वाराणसी

‘रन फॉर राम’ में उमड़ा जनसैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। क्रीड़ा भारती की वाराणसी इकाई ने रविवार सुबह भव्य ‘रन फॉर राम’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे 51 बटुकों के स्वस्ति वाचन और चंदौली से आए घोड़े की अगुवानी के साथ हुआ। लगभग 2000 महिला-पुरुष प्रतिभागियों ने इस 5 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया।

रेस को हरी झंडी ओलंपियन ललित उपाध्याय, क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र संयोजक और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रजत आदित्य दीक्षित, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर, काशी प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, आयोजन अध्यक्ष राहुल सिंह, और उत्तर प्रदेश सरकार की ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने दिखाई।

इस दौड़ में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ-साथ 97 वर्षीय वृद्ध, प्राथमिक, माध्यमिक और CBSE-ICSE स्कूलों के छात्र-छात्राओं, NDRF के जवानों, धार्मिक और राजनैतिक प्रतिनिधियों, अभियंताओं और डॉक्टरों ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्थाएं
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष पवन सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री आनंद पाठक ने दिया। रेस संचालन की जिम्मेदारी दिनेश जायसवाल ने संभाली और कार्यक्रम का मंच संचालन महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल सिन्हा (विभाग प्रमुख), विभोर भृगुवंशी (उपाध्यक्ष), दिलीप सिंह (प्रचार प्रमुख), गौरव श्रीवास्तव (प्रांत युवा प्रमुख), नीतीश सिंह (सह मंत्री), निर्मल, शिवेंद्र तिवारी, नीलू मिश्रा, स्वधा द्विवेदी, इंदु सिंह, अंतरा उपाध्याय, प्रिया मिश्रा.और नीलीमा मिश्रा सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page