Connect with us

अपराध

खेत में रखवाली कर रहे वृद्ध किसान की निर्मम हत्या 

Published

on

Loading...
Loading...

यूपी के हरदोई जिले के बरनई गांव में खेत में फसल की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बुजुर्ग किसान का चेहरा कुचल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय श्यामू उर्फ कल्लू राठौर गांव के ही कमलेश चंद्र मिश्रा के खेत को बटाई पर लेकर आलू और अन्य फसल उगाते थे। श्यामू खेत में झोपड़ी डालकर फसल की रखवाली करते थे। शनिवार की सुबह जब श्यामू के दोस्त कल्लू यादव खेत पर चाय देने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि श्यामू का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। उनका चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। पास में एक लकड़ी का खूंटा पड़ा था जो खून से सना हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने खूंटे से ही श्यामू के चेहरे पर कई वार किए थे।

Loading...

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए। मृतक किसान के तीन बेटे और एक बेटी हैं, जिनके बारे में बताया जा रहा है कि उनके बेटे पानीपत (हरियाणा) में मजदूरी करते हैं।

प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह मामला किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page