Connect with us

अपराध

आजमगढ़ में किसान की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवली गांव में खेत की जोताई कर रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुनील राय उर्फ मुन्ना के रूप में हुई जो देवहटा गांव के रहने वाले थे। वह घर पर खेती करते थे और ट्रैक्टर से दूसरों के खेतों की जोताई कर अपने परिवार का पालन करते थे।

आज शाम को वह नेवली गांव में खेतों की जोताई कर रहे थे तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह ट्रैक्टर से गिर गए और उनके शरीर से सिर का धड़ अलग होकर सिर आधा कट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन टीमों का गठन किया है जो घटना की जांच कर रही हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि घटना के समय मृतक के परिजनों ने यह बताया कि उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस साक्ष्य जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page