Connect with us

वायरल

हरदोई में घटिया सड़क निर्माण पर सख्त कार्रवाई, 16 अभियंता निलंबित

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में सड़कों के घटिया निर्माण पर सख्त कार्रवाई करते हुए 16 अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। इनमें एक अधीक्षण अभियंता और दो अधिशासी अभियंता शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में हरदोई समेत 10 जिलों की सड़कों की जांच के आदेश दिए थे। हरदोई में जांच के लिए प्रमुख सचिव अजय चौहान के नेतृत्व में एक टीम भेजी गई थी, जिसमें पीडब्ल्यूडी के सलाहकार वीके सिंह और विभागाध्यक्ष योगेश पंवार भी शामिल थे।

जांच के दौरान हरदोई की चार नवनिर्मित सड़कों के नमूने लिए गए जो लैब टेस्ट में फेल पाए गए। नमूनों में तारकोल की मात्रा कम और गिट्टी जैसी सामग्री मानक से कम स्तर की मिली।

इस पर कार्रवाई करते हुए तत्कालीन अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र, अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार और शरद कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा सहायक अभियंता राजवीर सिंह, संतोष कुमार पांडे, जीएन सिंह, रितेश कटियार और कृष्णकांत मिश्रा भी सस्पेंड किए गए हैं।

इनके अलावा आठ अवर अभियंता, जिनमें मोहम्मद शोएब, राजीव कुमार, अमर सिंह, रुचि गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, अवधेश कुमार गुप्ता, मकरंद सिंह यादव और वीरेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं, को भी निलंबित कर दिया गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page