Connect with us

वायरल

कंगना रनौत के खिलाफ आगरा कोर्ट में अगली सुनवाई 12 दिसंबर को

Published

on

Loading...
Loading...

किसानों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

आगरा कोर्ट में भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ एक मामले की आज सुनवाई हुई। पिछले सुनवाई में कोर्ट ने कंगना को नोटिस भेजा था जिसके बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन कंगना या उनके वकील आज कोर्ट में नहीं पहुंचे। अब अगली सुनवाई 12 दिसंबर को तय की गई है।

कंगना के खिलाफ यह मामला 24 अगस्त को उनके एक इंटरव्यू में दिए गए बयान के बाद दायर किया गया था। कंगना ने उस दौरान कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान रेप और मर्डर हुए और अगर बिल वापसी नहीं होती तो उनकी योजना और लंबी थी।

इस बयान को लेकर राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर को एमपी/एमएलए कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें आरोप लगाया गया कि कंगना ने लाखों किसानों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी और उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।

रमाशंकर शर्मा ने बताया कि कंगना को 19 नवंबर को दिल्ली स्थित उनके आवास और 22 नवंबर को कुल्लू मनाली स्थित पते पर नोटिस भेजा गया था। 28 नवंबर को कंगना को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वह या उनका कोई वकील नहीं आए। अब कोर्ट ने मामले की अगली तारीख 12 दिसंबर निर्धारित की है जब कंगना से

Advertisement

इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए कहा जा सकता है।रमाशंकर शर्मा ने कहा कि वह भी किसान परिवार से हैं और कंगना के बयान से किसानों और महात्मा गांधी के प्रति उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने 31 अगस्त को पुलिस कमिश्नर और थाना न्यू आगरा में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कार्रवाई की मांग की थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page