Connect with us

पूर्वांचल

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच और परामर्श

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के अंतर्गत 25 नवम्बर, सोमवार को जिला महिला अस्पताल और ब्लॉक स्तरीय चिकित्सालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें प्रसव पूर्व और प्रसव के बाद की समस्याओं से बचाव के लिए विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं।

इन जांचों में हीमोग्लोबिन, शुगर, एचआईवी, ब्लड प्रेशर, वजन, पेट की जांच और अल्ट्रासाउंड शामिल थे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जाती है ताकि किसी भी प्रकार की जटिलता का सामना न करना पड़े।

उन्हें संस्थागत प्रसव के लाभों के बारे में जानकारी दी जाती है और उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं का पता लगाने के लिए आवश्यक जांचें की जाती हैं।

इस दौरान जिला मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता अंजू रंजन ने बताया कि महिलाओं के एमसीपी (मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन) कार्ड भरने के साथ-साथ जिन महिलाओं में उच्च जोखिम की संभावना पाई जाती है उन्हें सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जाता है।

Advertisement

जनपद के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में अप्रैल से नवंबर 2024 तक 17,234 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें से 1,465 महिलाएं उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था में चिन्हित की गईं। उन्हें नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की सलाह दी जा रही है।

इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को टीडी का टीकाकरण, आयरन फोलिक टेबलेट, कैल्शियम की गोली, एलबेंडाजोल जैसी दवाएं निःशुल्क प्रदान की जाती हैं और उन्हें स्त्री रोग विशेषज्ञ की देखरेख में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रेरित किया जाता है।

इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव, पोषण, परिवार नियोजन और प्रसव स्थान के चयन के लिए भी काउंसलिंग दी जाती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page