Connect with us

पूर्वांचल

विकसित भारत युवा लीडर डायलॉग: 25 नवंबर से पंजीकरण शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी से संवाद का सुनहरा अवसर

मऊ। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी राशी मिश्रा ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा “माय भारत इनिसिएटिव” के तहत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम की शुरुआत 25 नवंबर 2024 से की जाएगी। यह कार्यक्रम माय भारत पोर्टल पर आयोजित होगा।

देशभर से चुने गए युवा, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का मौका प्राप्त करेंगे।इस पहल का उद्देश्य विकसित भारत की दिशा में युवाओं की सोच और विचारों को शामिल करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने की अपील को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवा अपने दृष्टिकोण और योजनाएं प्रस्तुत करेंगे। यह संवाद युवाओं की राजनीति और नागरिक जीवन में सक्रिय भागीदारी को भी प्रोत्साहित करेगा।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत चार चरणों की प्रक्रिया होगी। पहले चरण में 15 से 29 वर्ष की आयु के प्रतिभागी डिजिटल प्रश्नोत्तरी में भाग लेंगे जहां उनसे भारत की उपलब्धियों और ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

Advertisement

दूसरे चरण में चुने गए प्रतिभागी विभिन्न विषयों पर निबंध और लेखन के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। तीसरे चरण में राज्य स्तर पर विजेता प्रतिभागी अपने विचारों की प्रस्तुति देंग जिससे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।

अंतिम चरण में 11 और 12 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में विभिन्न थीम पर आधारित राज्य स्तरीय टीमें भाग लेंगी। विजेता टीमों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने विचार साझा करने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page